पत्र द्वारा राज्य सरकार के मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री से अपील
राज्य में हो रही अप्रत्याशित जलवायु परिवर्तनों के प्रति किसानों की संवेदनशीलता और उपचारात्मक उपायों की तत्काल आवश्यकता को देखते हुए वलसाड डांग के सांसद और लोकसभा दंडक धवलभाई पटेल ने राज्यसरकार के मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री से सहायता की भावनात्मक अपील की हैं ।
बता दें कि , पूरे राज्य , दक्षिण गुजरात में हो रहे बेमौसम बारिश में वलसाड लोकसभा क्षेत्र में फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है, जिससे हजारों किसान आर्थिक तंगी में हैं और सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग सांसद धवल भाई पटेल द्वारा की गई है।
दक्षिणी गुजरात में भारी बारिश के कारण फसलें बह गईं और स्थानीय कृषि अधिकारियों ने नुकसान की कुल सीमा का आकलन करने के लिए स्थिति का सर्वेक्षण शुरू कर दिया है। जिन किसानों ने कटाई पूरी नहीं की है, उन्हें खेतों में पानी जमा रहने के कारण फसल के और अधिक नुकसान का खतरा है।

विशेषज्ञों और अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि नुकसान काफी बड़ा हो सकता है, और कई किसान अब मुआवजे और सरकारी सहायता की आवश्यकता जता रहे हैं।
इस आपदा के मद्देनजर वलसाड -डांग लोकसभा के सांसद धवलभाई पटेल ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और कृषि मंत्री जीतू वघानी से वलसाड में प्रभावित कृषक समुदाय का तत्काल सर्वेक्षण और शीघ्र मुआवजा भुगतान करने की अपील की है।
