मलाड में मंत्री लोढाका जनता दरबार

रोहिंग्या घुसपैठ, गुंडागर्दी और अवैध निर्माण पर युद्ध स्तर पर कार्रवाई के निर्देश
जा. न्यूज़ संवाददाता
मुंबई: महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा अवैध घुसपैठियों और आपराधिक तत्वों के खिलाफ बेहद सख्त रुख अपनाया है। मंत्री लोढा अध्यक्षता में मुंबई महानगरपालिका के पी उत्तर विभाग का जनता दरबार संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्थानीय विधायक संजय उपाध्याय, विधान परिषद सदस्य राजहंस सिंह और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। इसी दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।
जनता दरबार मे स्थानीय नागरिकों ने रोहिंग्या बांग्लादेशियों की घुसपैठ, गुंडागर्दी, मादक पदार्थों का सेवन और तलीरामों (असामाजिक तत्वों) के बढ़ते उत्पात, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण जैसी कई गंभीर समस्याएं उठाईं। इस क्षेत्र में 10,000 से अधिक अवैध निर्माण और मकान होने की जानकारी एक रिपोर्ट के माध्यम से सामने आई। इस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई के लिए कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने स्वयं निगरानी रखी और इस मामले में एक बैठक भी बुलाई गई।
मालवणी क्षेत्र में 20 से अधिक आंगनवाड़ी हैं, जिनमें से अधिकांश पर अतिक्रमण हुआ है, ऐसी शिकायत नागरिकों ने उठाई। इस पर तीव्र नाराजगी व्यक्त करते हुए मंत्री लोढ़ा ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि इन अतिक्रमणों को तुरंत हटाया जाए। पर्यावरण के दृष्टिकोण से कांदळवन का संरक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है और सरकार इसके लिए प्रयासरत है। इसके बावजूद रोहिंग्या बांग्लादेशियों द्वारा कांदळवन तोड़कर किए गए अतिक्रमण पर नजरअंदाज क्यों किया गया, यह प्रश्न नागरिकों ने उठाया। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने तत्काल एक समिति का गठन करने के निर्देश दिए और कहा कि समिति गंभीर स्थिति का मूल्यांकन कर तुरंत रिपोर्ट प्रस्तुत करे। इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस प्रशासन को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।
मालवणी क्षेत्र में समाज कट्टरपंथियों द्वारा एक वृद्ध महिला और उनके परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। संबंधित मामले में पुलिस ने अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। आज शाम तक यदि पुलिस प्रशासन ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया, तो विधायक संजय उपाध्याय के साथ मंत्री स्वयं इस पर कड़ी कार्रवाई करेंगे, ऐसा मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा।
मादक पदार्थों के सेवन और तलीरामों के उत्पात जैसी समस्याओं के कारण नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल उठता है। मंत्री लोढ़ा ने पुलिस को निर्देश दिए कि मादक पदार्थ लेने वालों और वितरित करने वालों का पता लगाकर इस गतिविधि को तुरंत रोकें। साथ ही, रात में देर तक शराब बेचने वाले विक्रेताओं के लाइसेंस 15 दिनों के लिए रद्द किए जाएं, क्योंकि इनके कारण नागरिकों को काफी असुविधा उठानी पड़ती है।
समस्या समाधान शिविर में 200 से अधिक शिकायतों का निवारण किया गया है, लेकिन हम अभी भी संतुष्ट नहीं हैं। मालवणी की समस्याएँ अत्यंत गंभीर हैं, इसलिए नागरिकों को राहत देने के लिए हम लगातार कार्यरत हैं।
– कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा
