वीडियो में फडणवीस को बतौर’आधुनिक महाराष्ट्र के निर्माता’ के रूप में किया गया प्रदर्शित
Devendra Fadnavis has emerged as a prominent figure in modern Maharashtra after Prime Minister Narendra Modi.
मुंबई।
महाराष्ट्र में चुनावी बिगुल बजने से पहले सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। चुनावो के बीच महाराष्ट्र में पार्टियों और उनके नेताओं के वीडियो , गाने वायरल होना आम बात है। लेकिन इस बार राज्य के उपमुख्यमंत्री और राज्य में बीजेपी के सबसे बड़े कर्मठ नेता के रूप में देवेंद्र फडणवीस के समर्थकों ने बाजी मार ली है।
इन दिनों आधुनिक महाराष्ट्र के निर्माता ‘देवा भाऊ’ का मराठी भाषा में बनाया गया 4 मिनट का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें राज्य की विभिन्न परियोजनाओं और बुनियादी ढांचे में विकास को मुद्दा बनाकर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को आधुनिक महाराष्ट्र के निर्माता के रूप में दिखाया गया है।4 मिनट के इस गाने को देवा भाऊ के नाम से भी टैग किया जा रहा है। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लाखों लोग इसे पसंद कर रहे है.
महाराष्ट्र में जल्द ही विधानसभा चुनावों की घोषणा होने की संभावना है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने इस चुनाव में फडणवीस को पूरा अधिकार दिया है जिससे वे स्वाभाविक रूप से प्रदेश में भाजपा का चेहरा बन गए हैं। इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद आधुनिक महाराष्ट्र के निर्माता के रूप में देवेन्द्र फडणवीस की छवि बनी है।
‘देवा भाऊ’ गीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेशी हस्तियों के साथ देवेंद्र फडणवीस के वीडियो और तस्वीरों का भी उपयोग किया गया है। युवा, बुजुर्ग और युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता, महाराष्ट्र के त्योहारों के प्रति फडणवीस की भक्ति, वारकरी समुदाय के लिए उनके काम और योगदान को दर्शाती है।
वीडियो में नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे, मुंबई में मेट्रो विस्तार का नेटवर्क और अन्य बुनियादी ढांचे के साथ ही, फडणवीस के 2014 से 2019 और फिर 2022 से लेकर अब तक के कार्यों को इस गाने के जरिए दर्शाया गया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता हैं। मराठी में गीत गाया गया है कि रात्रंदिन एक लक्ष्य, एक ध्यास ज्याचा, देश हाच धर्म प्राण आणि श्वास ज्याचा । राखेतून उठतो अन घेतो भरारी। इस गाने के बोल ऐसे हैं कि हर किसी को पसंद आएंगे।
