
सरकारी लाभार्थी के तौर पर बड़ी मात्रा में फर्जी आधार कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की आशंका
मुंबई। उपमुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस ने पैन कार्ड जिहाद की जाँच के आदेश दिए हैं। मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी की शिकायत पर श्री फडणवीस ने मुंबई पुलिस आयुक्त को फर्जी पैनकार्ड की जाँच के निर्देश दिए हैं। मुंबई के उपनगर मालाड पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मालवणी परिसर में फर्जी पैन कार्ड का सबूत भाजपा नेता आचार्य पवन त्रिपाठी ने उपमुख्यमंत्री को सौंपा है। उनका कहना है कि कई मुस्लिम बहुल इलाकों में तो जनसंख्या से भी ज्यादा पैन कार्ड होने की खबर है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण का सबूत उपमुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपा है।

मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सबूत के साथ सूचना दी है कि
समुदाय विशेष के लोगों द्वारा बड़े पैमाने पर फर्जी पैन कार्ड बनाए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि मुस्लिम बहुल इलाकों में सुनियोजित ढंग से हजारों लोगों ने अपने फर्जी पैन कार्ड बनवा रखे हैं। कुछ आयकर विभाग के विवरण में तो जनसंख्या से भी ज्यादा पैन कार्ड देखने को मिले हैं। आचार्य त्रिपाठी का कहना है कि यह तभी संभव है जब एक व्यक्ति एक से अधिक पैन कार्ड रखता हो। फर्जी पैन कार्ड का दुरुपयोग अवैध लेन-देन और काला धन को वैध करने में होने की आशंका है।
आचार्य पवन त्रिपाठी ने बड़े पैमाने पर फर्जी पैन कार्ड की तरह ही फर्जी आधार कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की आशंका व्यक्त की है। आचार्य पवन त्रिपाठी ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक ही व्यक्ति के कई पैन कार्ड के सबूत भी दिए। यह व्यक्ति मालाड विधानसभा क्षेत्र के मालवणी परिसर का है। त्रिपाठी ने इस फर्जीवाड़े की गहन जांच करने का निवेदन करते हुए इस गिरोह का भंडाफोड़ करने की मांग की है।
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस संबंध में मुंबई के पुलिस आयुक्त को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं और साथ ही केंद्रीय जांच एजेंसियों को भी तुरंत सूचित करने को कहा है। आचार्य पवन त्रिपाठी का कहना है कि
समुदाय विशेष के लोगों द्वारा इस तरह फर्जी पैन कार्ड बनाकर पैनकार्ड जिहाद का काम हो रहा है। त्रिपाठी के अनुसार मालाड पश्चिम के मालवणी क्षेत्र में हो रहे इस फर्जीवाड़े के पीछे किसी गहरी साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।





