Jagran News, उदवाड़ा, गुजरात
गुजरात राज्य के वलसाड जिले के उदवाडा खेती बाड़ी उत्पन्न बाजार समिति में श्री राम भक्त हनुमान सेवा समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय चल रहे रामायण पाठ हवन व पूजन के साथ संपन्न हुआ इस दौरान वहा पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के तमाम लोगो ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

बता दें की शनिवार से चल रहे दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ रविवार को संपन्न हो गया 24 घंटे तक चलने वाला अखंड रामायण पाठ का समापन हवन एवं पूजन के बाद किया गया।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी श्रावण के पवित्र मास में ब्रह्मांड के नायक बाबा भोलेनाथ की भक्ति में समिति द्वारा आयोजन किया गया। शनिवार को कई मंडलियों ने अखंड रामायण में अपना सहयोग दिया। साथ ही परिसर के सभी ने तन मन धन से सहयोग कर इस पुण्य यज्ञ को सफलता पूर्वक संपन्न कराया। आचार्य ने कहा कि भगवान राम हमारे आदर्श हैं हमें उन्होंने जीवन के मूल्यों को सिखाया है और बताया कि जीवन में कोई भी परिस्थिति हो लेकिन व्यक्ति को उसका सामना डट कर करना चाहिए सभी लोगों को अपने भाग्य के अनुसार कार्य करने पड़ते हैं।

बता दें कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार अखंड रामायण पाठ करने से परिवार , समाज में किसी प्रकार से छुपी आसुरी शक्तिया समाप्त हो जाती हैं और सुख समृद्धि का माहौल उत्पन्न होने लगता है
भंडारे के समय प्रेमियों के लिए गायक रमेश यादव ने अपने सुर संगीत मंडली से पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया ।मातारानी , भोलेनाथ , विंध्याचल देवी समेत कई भजनों पर भक्त झूम उठे।
भंडारे में आसपास के व्यापारियों , रिक्षा ऐसोशियेशन के सदस्यों , समाजसेवको , तथा भारी मात्रा में लोगों ने पहुंचकर अपना साथ सहकार ओर प्रसाद ग्रहण का आनंद प्रपात किया।
