देशविरोधी ताकतों पर बीजेपी प्रवक्ता अजय पाठक ने उठाए कई सवाल और इंडी एलाइंस को भी आड़े हाथों ले दागे कई सवाल

सनातनी और राष्ट्रवाद के भाव से भरे हुए ” जय श्री राम “और , “भारत माता की जय ” जैसे शब्दों से परहेज रखने वाले दक्षिण भारत के डीएमके के नेता पर जोर दार प्रहार करते हुए प्रदेश प्रवक्ता महाराष्ट्र भाजपा के अजय पाठक ने डीएमके को भारतीय संस्कृति का दुश्मन बताया है।

मुंबई में महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय पाठक ने ए राजा को टुकड़े-टुकड़े गैंग का मेंबर करार दिया। उन्होंने कहा, ‘वो हिंदी का अपमान करते हैं, भारत के खात्मे की बात करते हैं, टुकड़े टुकड़े गैंग का समर्थन करते हैं और अपने नेता के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाते हैं। वे लोग हैं जो भारतीय संस्कृति को नष्ट करना चाहते हैं।’

‘डीएमके की तरफ से हेट स्पीच बेरोक-टोक जारी रहते हैं। उधयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म का नाश करने की अपील के बाद अब ए राजा ने भारत के बाल्कनाइजेशन का आह्वान किया है। उन्होंने भगवान राम का उपहास उड़ाया, मणिपुर के लोगों पर हिकारत भरी टिप्पणियां कीं और आइडिया ऑफ इंडिया पर सवाल उठाए।’ पाठक ने डीएमके के गठबंधन दलों पर भी सवाल उठाया।

अजयपाठक ने कहा, ‘कांग्रेस और इंडि अलायंस के साथी दल मौन हैं। उनके संभावित पीएम उम्मीदवार राहुल गांधी की चुप्पी का मतलब भी साफ उनका मौन समर्थन ए.राजा के साथ है ।

उन्होने (ए राजा ने) कहा कि हम ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ कभी स्वीकार नहीं करेंगे… क्या सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे इनसे सहमत हैं? क्या डीएमके अन्य धर्मों के देवताओं के प्रति ऐसी अपमानजनक टिप्पणियां करेगी?’

उन्होंने आगे कहा, ‘इससे स्पष्ट है कि भारत की संस्कृति को ओछा दिखाना, हिन्दू देवताओं का सार्वजनिक अपमान करना और भारत की विचारधारा पर सवाल उठाना ही इंडी महागठबंधन की राजनीतिक मंशा का प्रतीक है। क्या कांग्रेस अपने राजनीतिक हितों के लिए इतना नीचा गिरने के लिए तैयार है कि वह इस तरह की टिप्पणियों को स्वीकार करके अपने राजनीतिक हित साध रही है ।
