11 महिलाओं को हवाई जहाज से ले जाएंगे काशी-अयोध्या की तीर्थ-यात्रा-शुभ्रांशु दीक्षित
जागरण न्यूज, मुंबई,
लोकसभा चुनाव की घोषणा से पूर्व भाजपा नेताओं ने जनता के बीच जाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में उत्तर मध्य मुंबई भाजपा के जिला अध्यक्ष शुभ्रांशु दीक्षित ने शनिवार को घाटकोपर पश्चिम के असल्फा में हल्दी कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में उत्तर मध्य मुंबई लोकसभा क्षेत्र की सांसद पूनम महाजन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थी। महाजन ने अपने करकमलों से महिलाओं को आकर्षक उपहार दिया।
इस कार्यक्रम में 3000 से ज़्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया था। हर साल की तरह शुभ्रांशु दीक्षित ने वरिष्ठ नागरिकों सहित महिलाओं को काशी यात्रा पर ले जाने का ऐलान किया। श्री दीक्षित ने बताया कि इस साल अयोध्या में राम मंदिर भी बनकर तैयार हो गया है। काशी यात्रा के साथ वे भक्तों अयोध्या यात्रा पर भी लेकर जाएंगे।

उन्होंने कहा, “असल्फा में ज्यादातर मध्यम वर्गीय परिवार के लोग रहते हैं। ऐसे में हवाई जहाज की यात्रा हर कोई वहन नहीं कर सकता है। इसलिये पहली बार 11 महिलाओं को वे हवाई जहाज से काशी-अयोध्या यात्रा पर लेकर जाएंगे। इन महिलाओं का चयन लकी ड्रॉ के माध्यम से किया जाएगा।”
