वापी के उज्ज्वल ड्रोलिया ने पेश की राष्ट्र प्रेम की मिसाल
गणतंत्र दिवस के अमृत काल में देश भक्ति का जनून यूवाओ में भी सिर चढ़ कर बोल रहा है। वापी के चला स्थित शुभम 2 टावर के निवासी ड्रोलिया परिवार के युवा उज्जवल ड्रोलिया ने इस अवसर पर यह साबित कर दिखाया।

कुछ करने के लिए प्रतिबद्धता जरूरी है , संसाधन की कमी मायने नही रखती । आज ऐसे ही एक देशभक्त ने 75 वें गणतंत्र दिवस पर 75 किलोमीटर की दौड़ लगाने का संकल्प लिया , फिर क्या था , बिना किसी संसाधन और परिवार द्वारा दिए गए हौसले के बदौलत 75 किमी की दौड़ लगा डाली।
75 वे गणतंत्र दिवस को यादगार बनाने के लिए उज्जवल ने 75किमी की दौड़ लगाने की ठानी।जब यह बात अपनी मां ज्योति को बताई तो पहले तो वो सहमी पर बाद में बेटे की हौसला अफजाई के लिए उसके साथ खड़ी हो गई।उज्ज्वल ने 25 जनवरी की रात राफेल कॉलेज के पास रेमंड सर्किल से अपनी दौड़ शुरू की और उपासना स्कूल होते हुए इस मार्ग पर पूरी रात दौड़ता रहा। 26जनवरी को सुबह 7.50बजे उसका लक्ष्य पूरा हुआ।
समापन पर पिता दीपक और मां ज्योति ने माला पहनाकर इस कीर्तिमान के लिए बेटे को माला पहनाकर स्वागत किया। उज्ज्वल की मां ज्योति और परिजन तथा मित्रो ने भी पूरी रात मार्ग पर उपस्तित रह कर उसका उत्साह वर्धन किया।
