राम भक्तो का जुनून सर चढ़ कर बोल रहा है……..
आखिर 500 वर्षों का इंतजार खत्म , कुछ ही घंटो में रचा जायेगा इतिहास , बेसब्री से शुभ घड़ी का हो रहा है इंतजार
जागरण न्यूज ब्यूरो ,वलसाड ,
जिसका इंतजार करते-करते सनातन समाज की अनेक पीढ़ियां गुजर गई। लाखों लोगों के बलिदान के बाद उनके वंशजों को वह दिन देखना नसीब हो रहा है, जिसकी प्रतीक्षा में पूर्वजों ने प्राण त्याग दिए।
22 जनवरी सोमवार को अयोध्या में नवनिर्मित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर समूचा प्रदेश अयोध्यामय हो गया है। सभी राम भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, भारतीय जनता पार्टी तथा अनेक हिंदुत्ववादी सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से वलसाड जिले के सभी तालुकों के प्रत्येक परिसरों को भगवा झंडे से पाट दिया है। हर गली और चौराहों पर भगवान श्रीराम के चित्र छपे झंडे लहराते हुए मानों राम के आगमन की सूचना दे रहे हैं।
इसके निमित्त मकर संक्रांति से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सभी मंदिरों को साफ सुथरा कर चकाचक कर दिया गया है। नेता से लेकर अभिनेता तक सभी ने झाड़ और मॉफ उठाकर मंदिर परिसर को स्वच्छ कर दिया है। साथ ही मंदिरों को अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तरह फूलों और बिजली की रंगीन रोशनी से सजाया गया है।

सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पूर्व पूरे जिले में जगह-जगह विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं, जो सोमवार से लेकर मंगलवार तक चलेंगे। इसमें रामचरितमानस पाठ, सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ, हाइटेक रामलीला, दीपोत्सव और महाआरती का समावेश है।

वापी में 21 तारीख से ही कई आयोजन किए जा रहे हैं,श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व संध्या पर वापी स्थित राजस्थान भवन में भव्य श्री खाटू श्याम के भजन संध्या का आयोजन हो रहा है । श्री श्याम युवा परिवार द्वारा इस कार्यक्रम में श्याम बाबा की ज्योत ,अलौकिक दरबार ,श्रृंगार और 56 भोग का महाप्रसाद का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम में भजन गायिका – दिया दाधीच और लक्ष्मी शर्मा ने भक्तों को भजन सुना कर नाचने और झूमने पर मजबूर कर दिया। पूरा आयोजन श्री श्याम युवा परिवार. श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ प्रचार मंडल श्री श्याम सेवा समिति. श्री इच्छापूर्ण बालाजी प्रचार मंडल श्री सालासर बालाजी प्रचार मंडल के सहयोग से संपन्न हुआ।
वही 22 तारीख को उदवाडा चीकू मार्केट के व्यापारियों और श्री राम भक्तो के द्वारा सुंदरकांड का आयोजन किया गया है। श्री राम भक्त सेवा समिति की ओर से भारी संख्या में शामिल होने के लिए अनुरोध किया है। कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा बताया गया कि 500 वर्षों की तपस्या का परिणाम है , की राम लला का कल के दिन अयोध्या धाम में प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा । यह खुशी अपार है , खुशी का कोई ठिकाना नही है हम राम भक्तो के लिए।

प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार 22 जनवरी को अपने परिसर में ही रहकर अवसर को मनाया जा रहा है। जिसमे सुंदरकांड , महाआरती , रामधुन और भजन संध्या का कार्यक्रम रहेगा , साथ ही भक्तो के लिए महाप्रसाद का भी आयोजन किया है।
21 तारीख से वलसाड फ्रूट मर्चेंट एसोसिएशन एंड कमीशन एजेंट एसोसिएशन द्वारा वलसाड केरी मार्केट प्रांगण , बेचर रोड में भव्य रूप से श्री रामचरित मानस कांड का आयोजन किया जा रहा है।
सुंदरकांड का शुभारंभ 21 तारीख से शुरू होकर ,22 तारीख को पूर्णाहुति होगी। बाद में भजन कार्यक्रम और महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है। संस्था के ही अरुण त्रिपाठी ने बताया की लगभग 5 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
मार्केट के व्यापारियों और श्री राम भक्तो के द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। समिति की ओर से भारी संख्या में शामिल होने के लिए अनुरोध किया है। कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा बताया गया कि 500 वर्षों की तपस्या का परिणाम है , की राम लला का कल के दिन अयोध्या धाम में प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त मंत्री कनुभाई देसाई की विशेष उपस्थिति रहेगी , साथ ही संसद सदस्य डा के सी पटेल , विधायक रमन लाल पाटकर , भारत भाई पटेल , सतीश भाई पटेल, अरविंद भाई पटेल, आर सी पांडेय समेत अन्य महुनाभाव उपस्थित रहेंगे।

पालीहिल, वलसाड तिथल रोड स्थित श्री हनुमानजी मंदिर में प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अद्भुत उत्सव के बाद विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

तीथल रोड मंदिर परिसर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, पालीहिल की बहनों द्वारा पालीहिल के सभी मुख्य मार्गों पर भव्य रंगोली बनाई गई, पालीहिल के मुख्य द्वार से श्री हनुमानजी मंदिर तक बहनों द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। तत्पश्चात स्थानीय निवासियों द्वारा महाआरती, महाप्रसाद का भी भव्य आयोजन किया गया है।

