Winter special Gajar ka Halwa
गाजर का हलवा

सौम्या मिश्रा
सर्दी में गाजर का हलवा सभी घर में जरुर बनता है और सबका favorite होता है…कुछ tips को follow कर के आप भी बिलकुल हलवाई जैसा गाजर का हलवा घर में बना सकते है…
- हेल्दी फैट्स गाजर के हलवे में घी डाला जाता है, जो हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है। …
- पोषक तत्वों का खजाना …
- इम्यूनिटी मजबूत …
- ग्लोइंग त्वचा …
- फाइबर से भरपूर
तो आइए बनाने की विधि जानते हैं, जो बहुत ही आसान है।
सामग्री-
500 g कद्दूकस गाजर
100 g खोया
250 g चीनी
1/2 कप कटे हुए ड्राईफ्रूट
1 चम्मच इलायची पाउडर
1/2 कप घी
1/2 लीटर दूध
रेसिपी– कढ़ाई में घी गरम करे और गाजर डाल कर भुने.10 मिनट भुनने के बाद दूध मिलाये और पकाये.गाजर पकने पर चीनी डाले और पानी सुखने तक हिलाए हुए पकाये.खोया और ड्राई फ्रूट मिला दे. हलवा तैयार.गाजर का हलवा
1.गाजर के हलवे के लिए हमेशा गाजर अच्छी quality की और dark colour की ले.
2. गाजर कद्दूकस करते समय बीच का part हटा दे..वो जरा हलके रंग का होता है . उसको use करने से colour अच्छा नहीं आता …हमे गाजर का ऊपर का part ही use करना है .
3.कढ़ाई में सबसे पहले घी में कद्दुकस गाजर को 10-15 मिनिट भूने.. उस से गाजर का colour dark red हो जाता है.
4.उसके बाद दूध में पकाना है और उसके बाद sugar मिलानी है.. sugar मिलाने पर colour और अच्छा हो जाता है… आखिर में मावा और घी में भुने dry fruits मिलाने है.
5. आप चाहे तो अच्छे colour के लिए एक छोटा टुकड़ा चुकन्दर का कद्दूकस कर के भी गाजर के हलवे में मिला सकते है… बहुत अच्छा colour आता है
फिर देखिये आपका गाजर का हलवा बिलकुल हलवाई के जैसे अच्छा और स्वादिष्ट बनेगा।
मिलते हैं अगली कड़ी में कुछ नए रेसिपी के साथ , जुड़े और पढ़ते रहिए Jagrannews.co.in
