
महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे से जुड़े कथित ₹500 करोड़ के लेनदेन और ऑडियो क्लिप विवाद ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। मामले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को SIT गठित कर जांच के निर्देश दिए हैं।
विवाद एक कथित ऑडियो क्लिप के बाद शुरू हुआ, जिसमें जरांगे को ₹500 करोड़ दिए जाने का दावा किया गया था। जरांगे ने इन आरोपों से इनकार किया है। वहीं, शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने अमित शाह को पत्र लिखकर ED जांच की मांग की है और सवाल उठाया है कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई और इसका इस्तेमाल कहां हुआ। बीजेपी ने क्लिप को AI से बनाई गई फर्जी ऑडियो बताया, जबकि राउत ने दावा किया कि इसे बीजेपी के एक विधान परिषद सदस्य ने लीक किया। अब SIT जांच से इस पूरे विवाद की सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।
#ManojJarange #MarathaReservation #MaharashtraPolitics #DevendraFadnavis #SanjayRaut #500Crore #SIT #ATCard





