Skip to content
www.Jagranews.co.in

www.Jagranews.co.in

cropped-FB_IMG_1788024138545-1.jpg
Primary Menu
  • #1515 (no title)
  • Blog
  • Contact Us
  • Jagrannews Home
    • JagranNews भारत में भरोसेमंद समाचार स्रोत में से एक है।
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Home
  • अपराधों पर तुरंत कार्रवाई करती है फडणवीस सरकार – नारायण राणे
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई

अपराधों पर तुरंत कार्रवाई करती है फडणवीस सरकार – नारायण राणे

Jagrannews October 19, 2026
856661318_2380046635867190_9084430915659173310_n

अपराधों पर तुरंत कार्रवाई करती है फडणवीस सरकार, एमवीए शासन में मामलों पर डाला जाता था पर्दा: राणे

मुंबई: 19 अक्टूबर ,

महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था को लेकर चल रही सियासी बयानबाजी के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नारायण राणे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सरकार का खुलकर बचाव किया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े गोलीबारी मामले में संदिग्धों को धर दबोचने का दावा करते हुए सोमवार को कहा कि देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार आपराधिक घटनाओं पर तेजी से कार्रवाई करती है।

राणे ने संवाददाताओं से कहा कि गोलीबारी की घटना में शामिल हमलावरों का पता लगाने के लिए पुलिस की 12 टीम गठित की गई थीं और राजस्थान व महाराष्ट्र से कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

Screenshot 20261019 190345 Chrome 1

राणे ने कहा कि “फडणवीस सरकार अपराधों पर तुरंत कार्रवाई करने वाली सरकार है। यहां किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाता।”

दरअसल, पिछले दो दिनों से बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई कथित फायरिंग के बाद महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था पर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा था। विपक्ष ने कहा था कि राज्य में गैंगवार फिर सक्रिय हो गए हैं।इस पर राणे ने कहा कि मुख्यमंत्री फडणवीस, जिनके पास गृह विभाग भी है, ने खुद इस मामले में तुरंत एक्शन लिया है।

उन्होंने मामले में और बात करते हुए बताया कि,

• मुख्यमंत्री ने घटना के तुरंत बाद मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती से बात कर पूरी रिपोर्ट मांगी।

• अभिनेता टाइगर श्रॉफ से फोन पर बात कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया।

• आरोपियों को जल्द पकड़ने और विदेश में बैठे उनके आकाओं तक पहुंचने के लिए केंद्र सरकार से मदद लेने के निर्देश दिए।

फडणवीस ने खुद भी कल बयान दिया था कि “ये कायराना हरकत है। हमलावर चाहे राज्य के बाहर हों या विदेश में छिपे हों, उन्हें ढूंढकर गिरफ्तार किया जाएगा।”

नारायण राणे ने विपक्ष के आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा, “पहले की सरकारों में अपराधी खुलेआम घूमते थे। आज फडणवीस सरकार में FIR होते ही 24 घंटे के अंदर कार्रवाई होती है। चाहे ड्रग्स माफिया हो, जमीन माफिया हो या रंगदारी गैंग, सरकार ने सब पर शिकंजा कसा है।”

उन्होंने कहा कि जनवरी से अप्रैल 2026 के बीच ही राज्य में नारकोटिक्स के खिलाफ रिकॉर्ड कार्रवाई हुई है और सरकार ने मुखबिरों के लिए इनाम योजना भी शुरू की है।

राणे ने कहा कि राज्य में कानून का राज है और कुछ घटनाओं को लेकर पूरी सरकार को बदनाम करना गलत है।

About the Author

Jagrannews

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: उद्योगपति एलन मस्क ने किया वादा ,अमेरिका में हर बच्चे को देंगे स्पेसएक्स का एक-एक शेयर
Next: एनएसई, बीएसई में आठ नवंबर को दिवाली पर ‘मुहूर्त’ कारोबार 2.20 बजे से 3.30 बजे तक

You may have missed

IMG-20261103-WA0029
  • मुंबई
  • महाराष्ट्र

सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ ने रचा विश्व रिकॉर्ड; 1.07 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने कराया पंजीकरण

Jagrannews November 3, 2026
03-11-26 Vapi VIA program 1
  • ब्रेकिंग न्यूज़

वलसाड जिले को दिवाली से पहले मिली ₹441 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया लोकार्पण और शिलान्यास

Jagrannews November 3, 2026
FB_IMG_1793462394745
  • प्रोत्साहन और समर्थन

जौनपुर में खुलेगा UPSC की तैयारी के लिए आधुनिक शैक्षणिक संस्थान

Jagrannews October 31, 2026
Screenshot_20261031-153036_ChatGPT
  • राष्ट्रीय ख़बरें

95 साल बाद फिर होगी जातिगत जनगणना: 25 जनवरी से शुरू होगी जनगणना 2027, पहली बार डिजिटल तरीके से जुटेगी देश की आबादी की जानकारी

Jagrannews October 31, 2026

About Author

We mainly focus on quality code and elegant design with incredible support. Our WordPress themes and plugins empower you to create an elegant, professional and easy to maintain website in no time at all.

  • #1515 (no title)
  • Blog
  • Contact Us
  • Jagrannews Home
    • JagranNews भारत में भरोसेमंद समाचार स्रोत में से एक है।
  • Privacy Policy
  • Sample Page
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.