Skip to content
www.Jagranews.co.in

www.Jagranews.co.in

cropped-FB_IMG_1788024138545-1.jpg
Primary Menu
  • #1515 (no title)
  • Blog
  • Contact Us
  • Jagrannews Home
    • JagranNews भारत में भरोसेमंद समाचार स्रोत में से एक है।
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Home
  • उद्योगपति एलन मस्क ने किया वादा ,अमेरिका में हर बच्चे को देंगे स्पेसएक्स का एक-एक शेयर
  • अन्तर्राष्ट्रीय जगत्
  • Tech

उद्योगपति एलन मस्क ने किया वादा ,अमेरिका में हर बच्चे को देंगे स्पेसएक्स का एक-एक शेयर

Jagrannews October 19, 2026
Screenshot_20261019-183729_Chrome

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने आज एक ऐसा ऐलान किया है जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया है।

Screenshot 20261019 183704 Chrome

मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा –

“अगले साल, मैं अमेरिका के हर बच्चे को अपना एक SpaceX शेयर दूंगा। यह कई में से पहली पहल होगी।”

क्या है पूरा मामला?

यह वादा ऐसे समय में आया है जब टेक कंपनियों पर समाज पर उनके प्रभाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं।दरअसल, मस्क का यह पोस्ट AI कंपनी Anthropic के ऐलान के ठीक एक दिन बाद आया। Anthropic ने रविवार को घोषणा की थी कि वह अपने 5% शेयर, जिसकी कीमत लगभग 48 अरब डॉलर है, एक नए “Public Benefit Fund” को देगी, जो सामाजिक कार्यों के लिए दान करेगा।

Anthropic के उस पोस्ट पर जवाब देते हुए मस्क ने लिखा था, “मैं शेयर सीधे जनता को देने की सलाह देता हूं।”

कितना बड़ा है ये महादान?

आंकड़ों के हिसाब से देखें,तो यह कोई छोटा वादा नहीं है:

• अमेरिका में बच्चों की संख्या: अमेरिकी जनगणना ब्यूरो के अनुसार अमेरिका में 18 साल से कम उम्र के लगभग 7.3 करोड़ बच्चे हैं। • स्पेसएक्स के शेयर की कीमत: स्पेसएक्स ने इसी साल जून में इतिहास का सबसे बड़ा IPO किया था और अभी शुक्रवार को बाजार बंद होने तक उसके एक शेयर की कीमत लगभग $146.03 थी। • कुल कीमत: इस हिसाब से मस्क को लगभग 7.3 करोड़ शेयर देने होंगे, जिसकी कुल कीमत लगभग $10.7 बिलियन यानी करीब 1.02 लाख करोड़ रुपये बनती है।

Screenshot 20261019 183729 Chrome

मस्क के पास अभी भी कंपनी के लगभग 4.8 से 6.4 बिलियन शेयर हैं, जो कंपनी की लगभग आधी हिस्सेदारी है।

कैसे मिलेगा शेयर? अभी कई सवाल

मस्क के प्रस्ताव में अभी डिटेल बहुत कम है। यह साफ नहीं है कि इन करोड़ों बच्चों तक शेयर कैसे पहुंचाए जाएंगे, क्या सभी बच्चे इसके लिए पात्र होंगे, और वितरण एक साथ होगा या चरणों में।

यह भी दिलचस्प है कि अमेरिका में पहले से ही सरकार ने इस महीने ‘Trump Accounts’ नाम से एक नई योजना शुरू की है, जिसके तहत 2025 से 2028 के बीच पैदा होने वाले बच्चों को सरकार की तरफ से $1,000 का शुरुआती निवेश मिल रहा है।

टेक इंडस्ट्री पर दबाव

एक्सपर्ट्स इसे डैमेज कंट्रोल के तौर पर भी देख रहे हैं। AI की वजह से नौकरियां जाने, डेटा सेंटर्स के पर्यावरण पर असर और टेक कंपनियों की सुरक्षा को लेकर अमेरिका में बहस तेज है। इसी बीच एलन मस्क पर बनी नई डॉक्यूमेंट्री “Musk” में भी उनके बिजनेस और राजनीतिक फैसलों की कड़ी आलोचना की गई है।

फिलहाल मस्क ने इसे “पहली पहल” बताया है, जिससे संकेत मिलता है कि आगे और भी बड़े ऐलान हो सकते हैं।

About the Author

Jagrannews

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी, बिश्नोई को पूछताछ के लिए मुंबई लाने की माँग
Next: अपराधों पर तुरंत कार्रवाई करती है फडणवीस सरकार – नारायण राणे

You may have missed

IMG-20261103-WA0029
  • मुंबई
  • महाराष्ट्र

सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ ने रचा विश्व रिकॉर्ड; 1.07 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने कराया पंजीकरण

Jagrannews November 3, 2026
03-11-26 Vapi VIA program 1
  • ब्रेकिंग न्यूज़

वलसाड जिले को दिवाली से पहले मिली ₹441 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया लोकार्पण और शिलान्यास

Jagrannews November 3, 2026
FB_IMG_1793462394745
  • प्रोत्साहन और समर्थन

जौनपुर में खुलेगा UPSC की तैयारी के लिए आधुनिक शैक्षणिक संस्थान

Jagrannews October 31, 2026
Screenshot_20261031-153036_ChatGPT
  • राष्ट्रीय ख़बरें

95 साल बाद फिर होगी जातिगत जनगणना: 25 जनवरी से शुरू होगी जनगणना 2027, पहली बार डिजिटल तरीके से जुटेगी देश की आबादी की जानकारी

Jagrannews October 31, 2026

About Author

We mainly focus on quality code and elegant design with incredible support. Our WordPress themes and plugins empower you to create an elegant, professional and easy to maintain website in no time at all.

  • #1515 (no title)
  • Blog
  • Contact Us
  • Jagrannews Home
    • JagranNews भारत में भरोसेमंद समाचार स्रोत में से एक है।
  • Privacy Policy
  • Sample Page
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.