Skip to content
www.Jagranews.co.in

www.Jagranews.co.in

cropped-FB_IMG_1788024138545-1.jpg
Primary Menu
  • #1515 (no title)
  • Blog
  • Contact Us
  • Jagrannews Home
    • JagranNews भारत में भरोसेमंद समाचार स्रोत में से एक है।
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Home
  • यूपी चुनाव से पहले मुंबई के उत्तर भारतीयों को साधने की कवायद तेज
  • मुंबई

यूपी चुनाव से पहले मुंबई के उत्तर भारतीयों को साधने की कवायद तेज

Jagrannews October 24, 2026

चुनावी चर्चा के केंद्र में मुंबई के उत्तर भारतीय समाज

IMG 20261023 WA0013

मुंबई कांग्रेस के उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अवनीश तीर्थराज सिंह ने रोजगार, भाषा विवाद और उत्तर भारतीय कामगारों के सम्मान का उठाया सवाल

जा. न्यूज़ संवाददाता

मुंबई। उत्तर प्रदेश की सियासत और मुंबई के उत्तर भारतीयों के मुद्दों को जोड़ते हुए कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोला है। यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने सार्वजनिक संस्थानों के निजीकरण को लेकर भाजपा पर निशाना साधा, तो मुंबई कांग्रेस के उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अवनीश तीर्थराज सिंह ने रोजगार, भाषा विवाद और उत्तर भारतीय कामगारों के सम्मान का सवाल उठाया।

अंधेरी ( पश्चिम ) ओशिवारा में आयोजित उत्तर भारतीय सम्मेलन में उठे इन मुद्दों ने मुंबई से यूपी तक फैले उत्तर भारतीय समाज की समस्याओं को चुनावी चर्चा के केंद्र में लाने की कोशिश की। मुंबई विभागीय कांग्रेस कमिटी के उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित सम्मेलन में राजेंद्र पाल गौतम ने देश में सार्वजनिक संस्थानों की स्थापना और उनके मौजूदा स्वरूप को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने आजादी के बाद शिक्षा, उद्योग, विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में संस्थान खड़े किए, जबकि भाजपा सरकार के कार्यकाल में सार्वजनिक संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने की प्रक्रिया तेज हुई है। गौतम ने कहा कि ओएनजीसी, भारत पेट्रोलियम, गेल, एनटीपीसी और एनएचपीसी जैसे सार्वजनिक उपक्रमों ने देश की ऊर्जा जरूरतों, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन में योगदान दिया है। उन्होंने सरकारी स्कूलों और कॉलेजों को मजबूत बनाने की जरूरत पर भी जोर दिया।

विज्ञापन
Advertisement

भाजपा राज में उत्तर भारतीय समाज असुरक्षित 

मुंबई कांग्रेस उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अवनीश तीर्थराज सिंह ने मुंबई की अर्थव्यवस्था में उत्तर भारतीय समाज की भूमिका को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और अन्य उत्तर भारतीय राज्यों से आए लाखों लोगों की आजीविका मुंबई से जुड़ी है। सफाई, परिवहन, सब्जी कारोबार, ऑटो-रिक्शा, टैक्सी और सुरक्षा सेवाअसुरक्षितओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले ये लोग शहर की आर्थिक गतिविधियों में योगदान देते हैं। अपनी कमाई का एक हिस्सा वे अपने मूल राज्यों में रहने वाले परिवारों को भी भेजते हैं। सिंह ने कहा कि मुंबई में मेहनत करने वाले उत्तर भारतीयों के सामने रोजगार की असुरक्षा, युवाओं के भविष्य और भाषा के नाम पर पैदा होने वाले तनाव जैसी चुनौतियां हैं।

लोगों को बांटना नहीं सकारात्मक बदलाव की हो राजनीति

अवनीश सिंह ने भाजपा पर उत्तर भारतीय समाज के साथ छलावा करने का आरोप लगाया और कहा कि इस समाज की समस्याओं तथा आकांक्षाओं को राजनीतिक विमर्श में उचित स्थान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति का उद्देश्य लोगों को जाति, धर्म और भाषा के आधार पर बांटना नहीं, बल्कि उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना होना चाहिए। रोजगार, शिक्षा और जनहित के सवालों को प्राथमिकता देने की जरूरत है। सम्मेलन में दिल्ली आए हुए एड. सुनील कुमार, उत्तरा पश्चिम जिला अध्यक्ष भावना जैन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रत्नेश सिंह, कांग्रेस प्रवक्ता डॉ अनिता सिंह, स्थानीय नगरसेविका दिव्या अवनीश सिंह ने विचार रखे।
*********

About the Author

Jagrannews

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: नवाचारों को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत – कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा
Next: फेलोशिप मिशन स्कूल में बच्चों और अभिभावकों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समाँ

You may have missed

IMG-20261103-WA0029
  • मुंबई
  • महाराष्ट्र

सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ ने रचा विश्व रिकॉर्ड; 1.07 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने कराया पंजीकरण

Jagrannews November 3, 2026
03-11-26 Vapi VIA program 1
  • ब्रेकिंग न्यूज़

वलसाड जिले को दिवाली से पहले मिली ₹441 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया लोकार्पण और शिलान्यास

Jagrannews November 3, 2026
FB_IMG_1793462394745
  • प्रोत्साहन और समर्थन

जौनपुर में खुलेगा UPSC की तैयारी के लिए आधुनिक शैक्षणिक संस्थान

Jagrannews October 31, 2026
Screenshot_20261031-153036_ChatGPT
  • राष्ट्रीय ख़बरें

95 साल बाद फिर होगी जातिगत जनगणना: 25 जनवरी से शुरू होगी जनगणना 2027, पहली बार डिजिटल तरीके से जुटेगी देश की आबादी की जानकारी

Jagrannews October 31, 2026

About Author

We mainly focus on quality code and elegant design with incredible support. Our WordPress themes and plugins empower you to create an elegant, professional and easy to maintain website in no time at all.

  • #1515 (no title)
  • Blog
  • Contact Us
  • Jagrannews Home
    • JagranNews भारत में भरोसेमंद समाचार स्रोत में से एक है।
  • Privacy Policy
  • Sample Page
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.