विद्यार्थियों, उद्यमियों, नवप्रवर्तकों और स्टार्टअप्स का बढ़ता प्रतिसाद
महाराष्ट्र सहित दो अन्य राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश से २९ हजार से अधिक पंजीकरण
प्रतिनिधि, मुंबई,
प्रधानमंत्री श्री. नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ इस बहुराज्यीय नवाचार प्रतियोगिता को मिल रहे बढ़ते प्रतिसाद को देखते हुए आवेदन की समय सीमा ३० अक्टूबर २०२६ तक बढ़ा दी गई है। इस प्रतियोगिता के लिए अब तक महाराष्ट्र, गोवा, छत्तीसगढ़ तथा दादरा और नगर हवेली एवं दमण और दीव केंद्रशासित प्रदेश से कुल २९ हजार से अधिक पंजीकरण हुए हैं। कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने विद्यार्थियों, उद्यमियों, नवप्रवर्तकों और स्टार्टअप्स से इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है।
मुख्यमंत्री श्री. देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में कौशल, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार विभाग के माध्यम से महाराष्ट्र में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया २१ सितंबर से शुरू हुई थी। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि १७ अक्टूबर निर्धारित की गई थी। हालांकि, प्रतियोगिता को मिल रहे उत्साहपूर्ण प्रतिसाद को देखते हुए यह समयसीमा अब ३० अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है।
देश में नए विचारों को प्रोत्साहन देना, विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच को मंच उपलब्ध कराना और विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं के नवाचार आधारित समाधान खोजना इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य है। इसके माध्यम से प्रतिभागियों को कृषि, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा, शहरी विकास, पर्यावरण, रक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, शिक्षा और रोजगार क्षमता जैसे विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं के प्रभावी समाधान प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
महाराष्ट्र सहित दो अन्य राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश से २९ हजार से अधिक पंजीकरण
इस प्रतियोगिता में स्कूल एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थी, शोधकर्ता, प्राध्यापक, उद्यमी, स्टार्टअप्स, शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थान तथा विभिन्न नवाचार समूह भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में जिलावार पुरस्कारों का भी प्रावधान किया गया है। इससे अपने नए विचारों को साकार करने के इच्छुक युवाओं को अपनी कल्पनाएं प्रस्तुत करने और उन्हें व्यापक स्तर पर पहचान दिलाने का अवसर मिलेगा।
नए विचारों को प्रोत्साहन देना समय की मांग है। देश की सबसे बड़ी नवाचार पहलों में से एक के रूप में इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री. नरेंद्र मोदीजी ने इस प्रतियोगिता के अंतिम चरण और पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित रहने का निमंत्रण स्वीकार किया है। मुख्यमंत्री श्री. देवेंद्र फडणवीस भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। इसलिए विद्यार्थी, उद्यमी, नवप्रवर्तक और स्टार्टअप्स ३० अक्टूबर से पहले बड़ी संख्या में आवेदन जमा करें, ऐसी आवाहन मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने की है।
आवेदन कैसे करें?
‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ के लिए इच्छुक आवेदक आधिकारिक वेबसाइट https://sevainnovationchallenge.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
वेबसाइट पर उपलब्ध क्यूआर कोड स्कैन करके भी आवेदन प्रक्रिया में भाग लिया जा सकता है। आवेदन प्रक्रिया के पहले चरण में प्रारंभिक जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद परियोजना प्रस्तुत करते समय आधार से जुड़ी व्यक्तिगत जानकारी और परियोजना से संबंधित आवश्यक विवरण भरने होंगे। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। आवेदकों की शंकाओं के समाधान के लिए वेबसाइट पर चैटबॉट की सुविधा भी उपलब्ध है।





